शेयर बाजार में निवेश- Investment in Shares-II
शेयरों में निवेश के लिये हमारे पहले टिप्स पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें।
लंबी अवधि के लिये है शेयर बाजार : छोटी अवधि में शेयर बाजार भावनाओं पर चलता है। बाजार के अनुकूल अथवा प्रतिकूल समाचार बाजार के घटाव बढ़ाव को प्रभावित करते हैं। मगर लंबी अवधि में अर्थव्यवस्था का असर बाजार पर अवश्य ही आयेगा। यदि कोई कंपनी आर्थिक प्रगति कर रही है तो देर सवेर उसका असर उसके बाजार भावों पर अवश्य ही पड़ेगा। यदि आपके पास कुछ पैसा निवेश के लिये उपलब्ध है मगर केवल छह माह के लिये तो बाजार में ना लगा कर उसे बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट में ही लगायें। बाजार में निवेश कम से कम तीन वर्ष के लिये करें।
शुरुआत म्यूचल फंड से: शुरू में म्यूचल फंड में निवेश करें और वह भी SIP के द्वारा। इससे आपको रोज रोज ना तो बाजार पर नजर रखनी पड़ेगी और न ही स्वंय को अधिक समय बाजार में देना पड़ेगा। बस विषेशज्ञों पर भरोसा करें और अपने निवेश को बढ़ते हुए देखें।
कंपनी को जानिये: जिस कंपनी में निवेश करना चाहते हैं उस कंपनी को जानिये। उसके उत्पादो को समझिये। कई बार लोग दूसरों के दिये टिप्स पर किसी भी कंपनी में निवेश कर देते हैं बिना यह जाने कि कंपनी करती क्या है। कंपनी के काम काज को समझिये। जिस उद्योग में कंपनी है उस उद्योग में कंपनी का योगदान किस प्रकार है। उदाहरण के लिये तेल उत्पादक कंपनियां और तेल वितरक कंपनियां । मोबाइल उत्पादक कंपनियां, मोबाइल वितर्क कंपनियां और मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियां।
यह टिप्स आपको कैसे लगे अवश्य बतायें तथा अगले लेख में और टिप्स की प्रतीक्षा करें
शेयर बाजार में निवेश- Investment in Shares-I
0 comments:
Post a Comment