शेयर बाजार की ताजा जानकारी के लिये BSE Ticker Toolbar
पिटारा टूलबार के बाद अब आपके लिये प्रस्तुत है BSE Ticker Toolbar . इस टूलबार पर शेयर बाजार की ताजा जनकारी, 30 शेयरों का ताजा टिकर, ताजा बाजार का हाल और NSE से शेयरों से संबधित ताजे समाचार, सर्कुलर तथा नतीजे मिलते रहेंगे।
इसके अलावा इस टूलबार के सर्च बॉक्स में है BSE Scrip Serch. यानी आप किसी भी शेयर के बारे में यदि कोई जानकारी चाहते हैं तो सर्च बॉक्स में उस की कंपनी के नाम के पहले दो तीन अक्षर टाइप कीजिये और enter दबा दीजिये। आपको उन अक्षरों से शुरू होने वाली कंपनियों की सुची BSE की साईट से मिल जायेगी। उसके बाद वांछित कंपनी के नाम पर क्लिक करके उस कंपनी के शेयर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अभी यह टूलबार शुरुआती अवस्था में है तथा इसे धीरे धीरे उन्नत किया जायेगा। आप भी आजमा कर देखें। BSE Ticker Toolabar यहां से डाउनलोड करें।
0 comments:
Post a Comment