shares शेयर बाजार, बचत, बीमा, निवेश और के बारे में जानकारी हिंदी में. साथ ही जानिये कंपनियों के नतीजे कैसे पढ़ें, कैसा हो आपका बीमा एजेंट और क्या होता है यूलिप. About Savings, Insurance, Investment and Share markets in Hindi. Also read about Insurance Agents, How to read companies results and what is ULIP.

शेयर बाजार में निवेश- Investment in Shares


Shares यदि आपको शेयर बाजार के बारे में कम जानकारी है अथवा आप इस बाजार के नये खिलाड़ी हैं या आप चाहते तो हैं कि बाजार में निवेश करें मगर जानते नहीं कि क्या करें और कैसे करें तो आज हम आपको कुछ टिप्स देते हैं:

टिप्स से दूर रहें: आप भी कहेंगे कि यह क्या घालमेल है। साथ ही कह रहे हैं कि मैं आपको टिप्स देता हूं और साथ ही कह रहें हैं कि टिप्स से दूर रहें। वास्तव में मैं आपको किन कंपनियों के शेयरों में निवेश करें ऐसे टिप्स नहीं देने वाला। यहां मैं आपको यह बता रहा हूं कि कैसे शेयर बाजार में निवेश करें। तो सबसे पहली बात मित्रों, रिश्तेदारों और ब्रोकरों के बताये टिप्स पर अथवा बाजार मैं फैली अफवाहों के आधार पर निवेश न करें। यह बहुत ही खतरनाक हो सकता है।

स्वयं को शिक्षित करें: बैलेंश शीट तथा कंपनियों के नतीजों को पढ़ना और समझना सीखें।  यदि आपकी शिक्षा कॉमर्स स्ट्रीम से नहीं है तो थोड़ा और अधिक सावधान रहें। बाजार के बारे में अधिक से अधिक जानकारी एकत्र करें। नियमित रूप से इक्नॉमिक टाइम्स जैसे समाचार पत्र पड़ें और CNBC आवाज जैसे चैनल देखें। इसके अलावा इंटरनेट पर निवेश संबधी जानकारियां एकत्रित करें। जब आपको बाजार के बारे में आत्मविश्वास जागने लगे तो भी निवेश करने से पहले दो तीन कंपनियों को चुन लें जहां आपको लगे कि निवेश करना सही रहेगा। उसके बाद उन कंपनियों के भावों पर नियमित नजर रखें। कम से कम एक महीना अपनी इन कंपनियों पर नजर रखें। यदि लगे कि आपका चुनाव सही था तो आप बाजार में जाने के बारे में सोच सकते हैं।Rupees

शुरुआत कम पूंजी से करें: शुरुआत में नाम मात्र का निवेश करें और अनुभव प्राप्त  करें। एकदम से बड़ी रकम दांव पर न लागायें। वैसे भी बाजार में एक साथ बड़ा निवेश करने से बचना चाहिये और अपनी पूंजॊ का एक एक हिस्सा नियमित रूप से निवेश करना चाहिये।

यह टिप्स आपको कैसे लगे अवश्य बतायें तथा अगले लेख में और टिप्स की प्रतीक्षा करें

शेयर बाजार में निवेश- Investment in Shares-II

5 comments:

Anonymous,  29 December 2011 12:10 AM  

very good for freshener to understand

Imran khan,  2 January 2012 9:16 PM  

Lekin shuruaat me kam se kam kitnee punji ka nivesh krna chahiye ?

Anonymous,  19 February 2012 6:09 PM  

Great way to understand Investments in shares in Hindi.

Udas Shayari 21 February 2012 5:24 PM  

बहुत अच्छा लेख. साझा करने के लिए धन्यवाद.लेकिन शुरू में हर एक निवेश के बारे में पता होना चाहिए.

Post a Comment